फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangrape done in Deoband

चार साल बाद घर लौटी बेटी, देवबंद में किया गया गैंगरेप

Thu, 28 Dec 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 28 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gangrape done in Deoband
rape
नईमंडी थाने के एक गांव की दो सगी बहनों का लिफ्ट देकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। चार साल तक आरोपियों ने दोनों को बंधक बनाए रखा। किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी एक बेटी घर पहुंची। बेटी की दर्दभरी दास्तान सुनकर परिजनों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


आरोपियों ने चार साल तक दोनों बहनों के साथ गैंगरेप किया। बेबस पिता बेटी के साथ पुलिस के दरबार में पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई कर युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी की है। 
विज्ञापन


दरअसल, मामला चार साल पहले का है। नईमंडी थाने के एक गांव की रहने वाली दो बहनें दो अक्तूबर 2013 की दोपहर शहर आ रही थीं। रास्ते में उन्हें गांव की एक दंपति और एक युवक ने गांव के तालाब के निकट कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। उक्त लोगों ने उन्हें नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की ओर से गांव के एक दंपति और मवाना निवासी युवक के खिलाफ नईमंडी थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तो दाखिल की थी, लेकिन युवतियों को बरामद नहीं कर सकी थी। परिजन भी दोनों की तलाश में आला अधिकारियों  तक पहुंचे, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका।

अब अचानक 23 दिसंबर को गायब युवतियों में से एक घर लौट आई। घर लौटी युवती ने परिजनों को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें एक कमरे में बंद रखा। यहां तीन लोगों ने उसके साथ बदनीयती की और जान से मारने की धमकियां दी।

चार साल तक देवबंद के एक मकान में बंधक बनाकर रेप किया। विरोध करने पर आरोपी दोनों के साथ मारपीट करते थे। पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों एक आरोपी सरवट स्थित डेयरी पर लेकर आया था। यहां उसे वह बेचना चाहता था।

किसी तरह वह जान बचाकर भाग निकली, जबकि दूसरी बहन उन्ही के कब्जे में है। बेटी की दास्तान सुनकर बेबस पिता उसके साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। अधिकारियों को घटनाक्रम बताया। मामले से पुलिस में हड़कंप मच गया।


उधर, पीड़ित पिता ने आरोपियों के कब्जे से दूसरी बेटी को भी बंधकमुक्त कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने घर आई युवती से पूछताछ की है। उसके आधार पर बंधक युवती की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed