{"_id":"578146db4f1c1bdf1e7f9e18","slug":"gadi-in-stone-pelting-and-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी में पथराव और फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गढ़ी में पथराव और फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। गांव गढ़ी में राशन बांटते समय प्रधान द्वारा वीडियोग्राफी कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। पथराव में छह लोग घायल हो गए। फायरिंग और पथराव होने पर गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ा।
पुलिस ने बामुश्किल मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके पर घायल सहित दस लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। गांव गढ़ी में राशन डीलर मिंटू द्वारा ग्रामीणों को राशन न देने की ग्राम प्रधान ने चार दिन पूर्व बीडीओ से शिकायत की थी। बीडीओ विजय प्रताप यादव ने ग्राम प्रधान जावेद उर्फ बबलू को डीलर द्वारा राशन बांटते समय वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए थे।
शनिवार को ग्राम प्रधान बबलू द्वारा राशन डीलर के राशन बांटते समय वीडियोग्राफी कराने लगा तो पहले राशन डीलर ने इसका विरोध किया। इसके बाद दुकान में राशन पूरा न होने पर राशन बांटना बंद कर दिया। इसका गांव के ही इश्तहाक ने विरोध करते हुए ीलर से कहा कि जितना राशन है उतना ही वितरण कर दो।
विज्ञापन
इसी बीच, वीडियोग्राफी और राशन वितरण को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पथराव के दौरान फायरिंग भी की गई। पथराव में दोनों पक्षों से मोहसीन, प्रवेज, भूरा, महताब, इलमा घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया। मोहसीन, प्रवेज, अली मियां, अहदम, प्रवेज तथा दूसरे पक्ष से इश्तहाक, भूरा, महताब एवं सलीम का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अवश्य की जाएगी।