फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Friends were reaped by the neck

पैसे मांगने पर साथियों ने ही काट डाली थी गर्दन 

Tue, 26 Apr 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Friends were reaped by the neck
क्राइम लोगो। - फोटो : crime logo
 शहर कोतवाली के रोहाना खुर्द गांव में हुई पूरन त्यागी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सट्टे के पैसों के बंटवारे को लेकर पूरन के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस जांच में तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। एक को पुलिस ने पकड़ लिया है, बाकी दो अभी फरार हैं।
विज्ञापन

 

रोहाना खुर्द निवासी पूर्व प्रधान के बेटे पूरन त्यागी का गर्दन कटा शव 16 अप्रैल को गांव से बाहर शनिदेव मंदिर के पास एक खेत में पड़ा हुआ मिला था। मृतक के भतीजे शब्द विलास की ओर से पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार पूरन और भोपा के जौली निवासी रोहताश पुत्र सरदार मित्र थे। दोनों ही तांत्रिक का काम करते थे।

विज्ञापन

 

इनके पास बड़ौत के मलकपुर निवासी राजवीर और एक अज्ञात का आनाजाना था। इसको राजवीर ही जानता था। पूरन सट्टे का नंबर बताने का भी काम करता था। वारदात से पहले दिन पूरन ने रोहताश को एक नंबर पर सट्टा लगाने को कहा। बताए गए नंबर पर रोहताश ने देवबंद में चार हजार लगा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगले दिन वह नंबर लग जाने से लाखों की रकम इनके पास आ गई। रात को सभी ने एक जगह बैठकर शराब पी। इस दौरान पूरन ने रोहताश से रकम में से हिस्सा देने को कहा। इसी बात पर इनमें रार हो गई।

रात में ही रोहताश ने अपने बाकी साथियों के मिलकर उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी और मौके से भाग गए। पुलिस ने रोहताश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी राजवीर की तलाश की जा रही है। अज्ञात के बारे में राजवीर के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि वह कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed