फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fraud on the name of website Like

वेबसाइट लाइक के नाम पर धोखाधड़ी       

Sun, 02 Apr 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the name of website Like
website
मुजफ्फरनगर। वेबसाइट पर लाइक और लिंक करने के मामले में क्लिक कर लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाली कंपनी के खिलाफ जनपद के लोगों ने डीजीपी से शिकायत की है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत नोएडा एसटीएफ से भी की है। डीजीपी ने कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी अंकुश कुमार, राखी जैन, हिमांशु राठी, वीनस वर्मा, गार्गी शर्मा, आकाश त्यागी, रणबहादुर सिंह, जहांगीर खान, अनिल कुमार, राधिक सिंह, ललिता, सचिन संगल, कनिका गोयल, नितिन कुमार, संदीप त्यागी, निक्षित गर्ग, सुभाष शर्मा, स्वाति, अशोक बालियान, तारिक मोहम्मद, रूबी खान, रुबीना खातून, सरिता बालियान, शिवांगी, अजय बालियान, मोहम्मद. नौशाद, शाहरुख खान, नवाज, रेखा बालियान, रोहित राठी, आकाश त्यागी, एम नौशाद ने डीजीपी कार्यालय व नोएडा एसटीएफ एसएसपी से शिकायत कर बताया कि अब्लेज इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड  कंपनी सेक्टर 63, नोएडा अपने ग्राहकों को उनकी वेबसाइट पर अधिक से अधिक टेरिफ प्रदान करती है।  
विज्ञापन


वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके रोजाना पैसे कमाए जा सकते हैं। कंपनी की ओर से  गया था कि  57500 रुपये में 125 लिंक डेली व 125 लाइक के 650 रुपये प्रतिदिन खाते में आएंगे। पीड़ितों ने झांसे में आकर कंपनी के खाते में रुपये जमा करा दिए, जिसके बाद कंपनी ने उन्हें यूजर नेम तथा पासवर्ड उपलब्ध करा दिया था। आरोप है कि कंपनी ने कुछ दिन तक लोगों के खातों में भुगतान किया। बाद में भुगतान आना बंद हो गया। डीजीपी और आईजी आफिस से एसएसपी मुजफ्फरनगर को कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने  के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी बबलू कुमार  ने सिविल लाइन पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed