फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Foot shot on, another robber escaped by dodging

पैर में गोली लगी, दूसरा लुटेरा चकमा देकर हुआ फरार

Fri, 01 Mar 2019 12:00 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 01 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Foot shot on, another robber escaped by dodging
crime - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जौली रोड पर ठेेकेदार से बाइक और नकदी लूट कर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। एक दरोगा भी बुलेट प्रुफ जैकेट के कारण गोली लगने से बचा। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश से लूटी गई बाइक और नकदी के अलावा तमंचा भी बरामद हुआ। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस लगी है। एसपी सिटी ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि शहर कोतवाली के मिमलाना रोड निवासी जल निगम का ठेकेदार मुस्तकीम अपने साथी कवर हसन के साथ बृहस्पतिवार शाम को नई मंडी कोतवाली के गांव कूकड़ा से शहर आ रहा था। दोनों बाइक से लौट रहे थे। जौली रोड पर खड़े दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने दोनों को रोका और तमंचे दिखा कर आतंकित कर उन से पल्सर बाइक और 540 रुपये आदि सामान लूट लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी पर पुलिस नांकेबंदी कर चेकिंग में लग गई। जानसठ बस स्टैंड के पास नई मंडी कोतवाली के एसएसआई मदनपाल सिंह बिष्ट, कूकड़ा चौकी प्रभारी कर्ण नागर, एसआई नरेश भाटी को पल्सर बाइक पर दो युवक तेजी से आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने पुलिस पर फायर किया, जो एसआई कर्ण नागर की बुलेट प्रुफ जैकेट में लगा। पुलिस ने बदमाशों को पीछा किया तथा एटूजेड़ रोड पर वेदांता कालोनी के पास बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान बदमाशों की बाइक फिसल गई। बदमाश फायर करते हुए भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी निवासी अरमान पुत्र इकबाल है, जो वर्तमान में मेरठ के कबसा इंचौली में रह रहा है, जबकि फरार हुआ बदमाश बागोवाली गांव निवासी सद्दाम पुत्र इसरार बताया गया है। वह गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा है। घायल बदमाश अरमान के कब्जे से लूटी गई बाइक, नकदी आदि सामान समेत एक तमंचा, चार कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाश को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश की तलाश जारी है। पकड़े गए बदमाश के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed