फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing in two sides in Suzuka

सुजडू में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग, एक युवक को गोली लगी, कई घायल

Fri, 22 Dec 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Firing in two sides in Suzuka
अस्पताल पहुंचा मारपीट में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
शहर के सटे सुजडू गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। अचानक हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। एक युवक गोली लगने से घायल हुआ, जबकि कई अन्य लोग भी चोटिल हुए। भारी पुलिस बल ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू की लीकडा पट्टी निवासी मोहम्मद अफजाल पुत्र शमशाद और इरशाद पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक ही कुटुंब के है। बृहस्पतिवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसको लेकर दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते मारपीट हो गई। पहले जमकर पथराव हुआ और इसके बाद फायरिंग प्रारंभ हो गई। फायरिंग में अफजाल का बेटा शोएब हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। अफजाल, अखलाक, इसरार भी घायल हो गए। अचानक हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर शहर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा भारी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख कर हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में अफजाल पक्ष ने तहरीर देकर इरशाद, लताफत, इकबाल पुत्रगण मुश्ताक, सरवर पुत्र मकसूद, नौशाद पुत्र इरशाद आदि पर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है, जिसे लेकर विवाद चल रहा है।


इसी विवाद में आरोपियों ने घर में घुस कर हमला कर उसके बेटे को गोली मार कर घायल कर दिया। उन्हें बचाने आए भतीजे अखलाक आदि पर भी हमलावरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उधर, इरशाद पक्ष ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। शहर इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed