फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Female SO line spot

रिश्वत मामले में महिला एसओ लाइन हाजिर  

Wed, 25 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 25 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Female SO line spot
यूपी पुलिस। - फोटो : Demo
होमगार्ड के जरिए रिश्वत लेने के मामले में मंगलवार को महिला एसओ को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। एसपी सिटी ने दो माह पहले छापा मारकर महिला थाने में वसूली के इस खेल का पर्दाफाश किया था, लेकिन तत्कालीन कप्तान के ढुलमुल रवैये की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 
विज्ञापन

 

करीब दो महीने पहले खतौली के मोहल्ला शेखपुरा की पीड़िता मंतसा की रिपोर्ट महिला एसओ ने दर्ज नहीं की थी। पीड़िता ने मुकदमे की एवज में बीस हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा से की। मिश्रा ने पीड़िता को समझाकर वापस थाने भेज दिया। महिला ने थाने में जैसे ही होमगार्ड को रुपये देने की कोशिश की एसपी सिटी ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

 

गिरफ्तारी के बाद होमगार्ड ने कहा कि महिला एसओ प्रीता यादव के कहने पर उसने रकम ली थी। होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। मामले को दबाने के लिए महिला एसओ और अन्य कई थानेदारों ने तमाम कोशिशें कीं। यही वजह है कि तत्कालीन एसएसपी केबी सिंह के ढुलमुल रवैये के कारण दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार को पुलिस ऑफिस में आरोपी होमगार्ड सचिन और साथी होमगार्ड अरविंद ने कप्तान को पूरे मामले की हकीकत सुना दी। ऑडियो क्लिप और एसएपी सिटी की तफ्तीश रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने सेट पर ही महिला एसओ को चार्ज छोड़कर लाइन में आमद कराने का फरमान सुना दिया।  कप्तान की कार्रवाई से थानेदारों और दरोगाओं में हड़कंप मचा है। 


कुख्यात बदमाश से धमकी का ऑडियो हुआ था वायरल
होमगार्ड सचिन के जेल जाने के बाद मामले को दबाने के लिए कई हथकंडे अपनाए गए। सूत्रों के मुताबिक शहर के एक थानेदार ने जेल के भीतर जाकर होमगार्ड सचिन को मामले को रफा-दफा करने के लिए तैयार किया। महिला एसओ पर लगाए गए आरोपों को वापस लेने के लिए पत्नी से उसकी फोन पर बात कराई। साथ ही बदले में कुछ नकद सहायता देने का भी आश्वासन दिया था।

 

साथी होमगार्ड अरविंद ने सचिन की जमानत आदि की पैरवी की तो एक कुख्यात के गुर्गे ने उसे धमकी दी। अरविंद का आरोप था कि महिला एसओ प्रीता यादव के इशारे पर धमकी दी गई है। इसका ऑडियो भी वायरल हो गया। हालांकि उस समय महिला थाना प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताकर पल्ला  झाड़ लिया था। होमगार्ड सचिन फिलहाल जमानत पर बाहर है। 



दो साल से अधिक समय से थाने में जमे पुलिस कर्मियों की सूची तलब
एसएसपी दीपक कुमार ने मंगलवार को जिले के थानों में दो साल से ज्यादा समय से डटे थानेदारों और दरोगाओं की सूची तलब की है। मंगलवार को कप्तान ने यह निर्देश दिए। क्राइम कंट्रोल करने के लिए एसएसपी थानों की पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहते हैं। दरोगा के अलावा चर्चित सिपाहियों की भी कुंडली खंगाली जा रही है, जो खाकी की आड़ में दूसरे धंधों में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed