फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father gets bail, son gets jail

पिता को थाने से बेल, बेटे को भेजा जेल

Sun, 26 Mar 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Father gets bail, son gets jail
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ अभियान चलाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खालापार मेें शनिवार को अवैध कमेलों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने गिरफ्तार पिता-पुत्र में से पिता को कोतवाली से जमानत दे दी और बेटे का चालान कर दिया। जबकि दूसरे मुकदमे में पुलिस ने फरार दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने सीओ सिटी के नेतृत्व में शनिवार को खालापार और बकरा मार्केट में अवैध मीट कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान कई बंद मकानों और दुकानों पर छापे मारे गए थे। पुलिस ने मौके से एक युवक को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में खालापार चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह की ओर से हाजी इरफान पुत्र कासिम और उसके बेटे फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने इरफान को कोतवाली से ही जमानत दे दी और फरमान का चालान कर दिया। 
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज के अनुसार आरोपियों के कमेले से 30 किलों मांस, छह खाल, दो पशुओं के सिर और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। दूसरे मामले में एसआई सूबे सिंह की ओर से मुजम्मिल, मुदस्सिर पुत्रगण शमशाद कुरैशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उप निरीक्षक के अनुसार आरोपियों के गोदाम से बारह रस्सी के टुकड़े और छह कटड़े मिले हैं। आरोपी गोदाम के पीछे पशुओं का वध करते थे। दोनों आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed