फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer shot dead in Toda's forest

टोड़ा के जंगल में किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 02 Jun 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 02 Jun 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in Toda's forest
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रतनपुरी/खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा के जंगल में रसूलपुर दभेड़ी गांव के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान टोड़ा में ट्यूबवेल पर सोने के लिए गया था। शुक्रवार सुबह परिजन नलकूप पर आए तो चारपाई पर किसान का शव पड़ा मिला। वारदात की गंभीरता को देखते हुए सीओ बुढ़ाना कई थानों की पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मृतक किसान के बेटे ने रतनपुरी थाने पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी किसान जाहिद (55) पुत्र सलामुद्दीन के खेत पास के गांव टोड़ा के जंगल में है। खेतों में ही उसने नलकूप बना रखा है। बृहस्पतिवार को ही गांव के राजमिस्त्री उम्मेद और कल्लू  के साथ मिलकर  नलकूप का लिंटर डलवाया था। काम देर रात तक चला। रात करीब नौ परिजन घर चले गए थे, जबकि जाहिद ट्यूबवेल पर सामान की निगरानी के लिए रुक गया था।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे उसका बेटा उस्मान अपने साथी दिलशाद पुत्र हाजी निसार और नूरमौहम्मद पुत्र गुलजार के साथ बाइक से पिता का खाना लेकर ट्यूबवेल पर आया था। खाना देकर आधे घंटे बाद वे तीनों वापस दभेड़ी चले गए। जाहिद वही ट्यूबवेल पर सो गया था। रात में ही सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे किसान का बेटा ट्यूबवेल पर पहुंचा। पिता को जगाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक भी नहीं उठने पर उसने चादर हटाकर देखा तो, पिता के सिर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चादर के ऊपर से ही जाहिद को गोली मारी गई थी। उस्मान ने परिजनों और डायल 100 पर सूचना दी। किसान के मर्डर की जानकारी से इलाके में भी दहशत फैल गई। मौके पर परिजनों के अलावा दभेड़ी, टोड़ा, कल्याणपुर आदि गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए। कत्ल की सूचना पर बुढ़ाना इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो घटनास्थल रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा का निकला। सूचना पर रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना भी मौके पर आ गए। उन्होंने मौके पर मौजूद परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। सूचना पर सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव समेत थाना शाहपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीओ ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कराने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलवाया। टीम ने जांच पड़ताल की।

हत्या को लेकर अनसुलझे सवालों में घिरी पुलिस       
हत्यारे कहीं पूरी तरह से आश्वस्त तो नहीं थे कि चादर ओढ़कर सोने वाला जाहिद ही है या फिर हत्यारे का मकसद कुछ और था। कहीं ऐसा तो नहीं हत्यारों का टारगेट कोई और व्यक्ति था और गलतफहमी में जाहिद मारा गया। इस तरह के कई अनसुलझे सवालों के जवाब पुलिस को नहीं मिल पा रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इस बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है कि हत्यारों ने जाहिद की चादर को भी नहीं उतारा, बल्कि उसे देखने के बजाए चादर ओढ़े हुए ही ऊपर से ही गोली मार दी।  हत्यारों ने जाहिद की दाहिनी कनपटी पर सटाकर गोली मारी। पुलिस का का मानना है कि हत्यारे कोई परिचित भी हो सकते हैं, जिसे इस बात की पूर्ण जानकारी थी कि चारपाई पर सोने वाला जाहिद ही है। परिजन के मुताबिक जाहिद की गांव में किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी।

डॉग स्क्वॉड बाग के पास जाकर रुक गया       

डॉग स्क्वॉड मृतक किसान की चप्पल और कपड़ों को सूंघकर कुछ दूर जाकर आम के बाग के पास रास्ते पर रुक गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल के साथ साथ शव का भी बारीकी से जांच की। मृतक को चादर ओढ़े हुए ही सिर से सटाकर गोली मारी गई थी, जिससे उसका भेजा उड़ गया। मृतक की जेब से पुलिस को कुछ रुपये और कागजात मिले हैं।    

सर्विलांस की टीम के साथ साक्ष्य जुटाए       
पुलिस ने सर्विलांस टीम को साथ लेकर मौका ए वारदात से साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में सीओ हरिराम यादव ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है। इसके अलावा कई अलग अलग बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र की हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


उधर, मृतक किसान के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पिछले वर्ष दीपावली पर्व के आसपास उनके गन्ने के खेत में किसी ने आग लगा दी थी। जिससे उनका कई बीघे गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई थी, तब भी उन्होंने इस संबंध में किसी से कुछ नहीं कहा था। किसान की मौत से उसकी पत्नी शबीला और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed