फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer's murder in Meghkhari

मेघाखेड़ी में किसान की हत्या

Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer's murder in Meghkhari
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी में किसान बिजेंद्र की हत्या कर दी गई। वह बीते चार दिन से लापता था। बृहस्पतिवार को जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली। सिर पर धारदार हथियारों से चोट पहुंचाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि उसकी हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। मृतक के भतीजे ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी बिजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान (35) पुत्र स्वर्गीय नाहर सिंह चार दिन पहले 26 मार्च की शाम को अचानक गायब हो गया था। उसके भतीजे कपिल ने बुधवार को नई मंडी पुलिस को इस बाबत सूचना दी। बताया कि उसके चाचा को कोई बाइक सवार बुला कर घर से ले गए थे, तभी से वह लापता है।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार शाम को उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार सुबह गांव के जंगल में ही राज सिंह के खेत में बिजेंद्र पहलवान की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया कि सिर में धारदार हथियारों से चोट पहुंचा कर और गलाघोंट कर उसकी हत्या की गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि उसकी हत्या कर शव को यहां जंगल में लाकर फेंका गया है। सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों ने इस बाबत जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे कपिल की ओर से अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

पुलिस तहकीकात में लगी है।

दूसरी शादी करना चाहता था किसान

पुलिस के मुताबिक बिजेंद्र सिंह शादीशुदा था। उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था, उसकी एक बेटी है। कुछ वर्ष पहले उसके भाई जितेंद्र की मौत के बाद वह ही पूरे परिवार जिम्मेदारी निभा रहा था। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से वह दूसरी शादी करने की बात कह रहा था। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि पुलिस जल्द ही कत्ल की घटना का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed