{"_id":"5b54cd2e4f1c1b19208b6362","slug":"farmer-s-murder-in-bijopura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजोपुरा में किसान का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजोपुरा में किसान का कत्ल
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में हाइवे किनारे स्थित खेत में पानी चला रहे किसान की उसके ट्रैक्टर से बैट्री चोरी कर रहे युवक ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। किसान के बेटे ने लोगों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया। थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी किसान अशोक (45) पुत्र जवान सिंह रविवार शाम हाइवे किनारे स्थित खेतों में पानी चलाने के लिए गया था। उसने अपना ट्रैक्टर सड़क किनारे ही खड़ा किया हुआ था, जबकि पानी चलाने के लिए वह अंदर खेतों में चला गया।
उसी समय बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे, जिनमें से दो बाइक पर सड़क किनारे खड़े हो गए, जबकि तीसरा नीचे उतरकर अशोक के ट्रैक्टर से बैट्री खोलने लगा। ऐनवक्त पर अशोक पानी देखने के लिए ट्रैक्टर के पास लौट आया, जहां उसने युवक को बैट्री खोलते देख उसे पीछे से पकड़कर शोर मचा दिया।
खुद को पकड़े जाते देख आरोपी युवक ने अंटी से चाकू निकालकर किसान की गर्दन व पेट में ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए, जिससे अशोक नीचे गिर गया। उसी दौरान शोर-शराबा सुनकर किसान का बेटा संदीप वहां पहुंच गया और अपने पिता को लहूलुहान हालत में देख उसने लोगों के सहयोग से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि सड़क पर खड़े उसके दोनों साथी बाइक को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
उधर, मौके सेे गुजर रहे गांव बरला में निजी क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर ने घटना को देख खून से लथपथ अशोक को अपनी कार में डाला और क्लीनिक लेकर उसका उपचार शुरू कर दिया, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेते हुए फरार बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
एसपी सिटी ओमबीर सिंह व सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अशोक के बेटे संदीप ने मौके से पकड़े गए शहर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी नौमान पुत्र अय्यूब व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेती कर परिवार का पेट पाल रहा था
किसान अशोक पुत्र जवान सिंह खेती किसानी करते हुए ही परिवार का पेट पाल रहा था। परिवार में पत्नी ममता के साथ ही बेटा संदीप व बेटी राखी है। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है, परिजनों के अनुसार अशोक व उसके भाई कुशलपाल के पास कुल 13 बीघा जमीन है, जिनमें ईख व गेहूं की खेती कर जीविका चलाते हैं।