फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Failure to loot cash ransacked in bank

कैश लूटने में विफल बदमाशों ने बैंक में तोड़फोड़ की

Wed, 05 Sep 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 05 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Failure to loot cash ransacked in bank
बदमाशों द्वारा बैंक में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
बदमाश सोमवार की रात बैंक लूटने के मकसद से अंदर घुस गए। कैश लूटने पर नाकाम होने पर बदमाशों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे के अलावा अन्य सामान तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। मंगलवार की सुबह बैंक खोलने पर नजारा देखकर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बैंक अधिकारियों ने बैंक को चेक किया तो कैश सुरक्षित मिला, तब कहीं जाकर पुलिस व बैंक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रतनपुरी के प्राणनाथ इंटर कालेज के परिसर में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की शाखा स्थित है। सोमवार की देर रात बदमाश बैंक को लूटने के मकसद से रोशनदान में लगे एग्जॉस्ट फैन को निकालकर अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने कैश लूटने को बैंक के अंदर रखी कैश अलमारी की दीवार को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि बदमाश अलमारी को तोड़ने में नाकामयाब हो गए। नाकाम होने पर बदमाशों ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए सभी तार खुर्दबुर्द कर डाले।
विज्ञापन


बैंक में रखी अन्य सामान को भी तोड़फोड़ डाला। इस घटना की रात स्कूल के चौकीदार को भनक तक नहीं लग सकी। मंगलवार की सुबह गांव कल्याणपुर निवासी गनमैन राजेंद्र सिंह बैंक ने खोला। बैंक के ताले खोलकर अंदर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत बैंक के शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह और कैशियर संदीप यादव को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बैंक प्रबंधक नरेंद्र सिंह और कैशियर संदीप यादव तुरंत बैंक पहुंचे। सूचना पर पुलिस बैंक में पहुंची। पुलिस ने बैंक में शाखा प्रबंधक के सामने ही मौका मुआयना किया। मौका मुआयना के दौरान शाखा प्रबंधक ने कैश चेक किया तो वह सुरक्षित मिला। बैंक में कैश मिलने पर पुलिस व बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed