{"_id":"5ab3f30d4f1c1b4f5a8b4872","slug":"entrepreneur-raid-on-four-firms","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी की चार फर्मों पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्यमी की चार फर्मों पर छापा
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
उद्यमी के प्रतिष्ठान के बाहर आयकर की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर शहर के प्रमुख उद्यमी आशीष गुप्ता की चार फर्मों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक साथ छापेमारी की। टीम में आयकर विभाग के 50 अधिकारी, 50 कर्मचारी और एक सौ पुलिसकर्मी शामिल रहे। छापे की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। अधिकारियों ने समस्त रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त आयकर आयुक्त अरकेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीमों ने शहर के प्रमुख उद्यमी आशीष गुप्ता पुत्र पंकज गुप्ता की फर्मों पर एक साथ छापेमारी की। जानसठ रोड स्थित उनके मोटरसाइकिल के शोरूम में पहुंची टीम ने चारों तरफ से घेर कर सभी कर्मचारियों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, इसमें कुछ ग्राहक भी अंदर बंद हो गए, जिन्हें बाद में बाहर निकाला गया। टीम ने कंपनी का समस्त रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया। विभाग की दूसरी टीम ने रुड़की रोड स्थित मोटरसाइकिल से शोरूम पर छापा मारकर यहां का रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया। कर्मचारियों से अधिकारियों ने पूछताछ की। दोनो फर्म रायना इंटरप्राइजेज के नाम से चल रही है। इसी के साथ एक टीम ने उद्यमी के गांधी कालोनी फाटक स्थित घर और दफ्तर पर और एक टीम ने रामपुर तिराहा स्थित रेस्टोरेंट पर छापा मारा।
घर स्थित ऑफिस से सभी फर्मों का रिकार्ड जब्त किया गया। रेस्टोरेंट से भी समस्त रिकार्ड विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया। आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई देर रात तक चली। आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त अरकेंद्र सिंह ने बताया कि आशीष गुप्ता की सभी फर्मों का रिकार्ड विभाग ने कब्जे में ले लिया है। कंपनी कितना रिटर्न दाखिल कर रही है और कितनी चोरी हो रही है, इसकी जांच चल रही है। जांच में समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन