फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Young man accused of raping a minor for one and a half years after administering intoxicating injections.

Hapur News: युवक पर नशे का इंजेक्शन देकर नाबालिग से डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Young man accused of raping a minor for one and a half years after administering intoxicating injections.
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड निवासी महिला ने एक युवक पर एनएन रोड से बहला कर गाजियाबाद स्थित अपने घर ले जाकर उनकी पुत्री को नशे का इंजेक्शन देकर डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि पांच नवंबर 2024 को कुनाल निवासी शास्त्रीनगर जिला गाजियाबाद उनकी 15 वर्षीय पुत्री को बहलाकर अपने साथ अपने घर ले गया था।
विज्ञापन

आरोपी पांच मई 2026 तक गाली-गलौज कर उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर नशे का इंजेक्शन देकर उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म भी करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी उनकी पुत्री की वीडियो भी बनाता रहा। किसी तरह उनकी पुत्री आरोपी के चंगुल से छूटकर छह मई 2026 को घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी पुत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालत में सुधार होने पर पुत्री ने बुधवार को उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद वह अपनी पुत्री को साथ लेकर थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मां की तहरीर पर कुनाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed