{"_id":"6a99aa8d7e1691926e013685","slug":"24-year-old-man-found-hanging-from-ceiling-fan-took-his-own-life-by-hanging-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115176-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: छत के पंखे से लटका मिला 24 वर्षीय युवक, फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: छत के पंखे से लटका मिला 24 वर्षीय युवक, फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र के गांव सूंध में बृहस्पतिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 24 वर्षीय युवक ने घर की छत के पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नलहड़ भेज दिया।
मृतक की पहचान मकसूद पुत्र जुहूरुद्दीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मकसूद की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि मृतक के खिलाफ रेवाड़ी जिले में मोटरसाइकिल चोरी का एक मामला अदालत में विचाराधीन था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 193 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि शव का मेडिकल कॉलेज नलहड़ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।