{"_id":"57accf324f1c1bce75ee4d6b","slug":"engineered-car-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर से कार लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर से कार लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित इंजीनियर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर रेलवे फाटक पर बुधवार की रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर आतंकित कर इंजीनियर से उसकी कार और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से इंजीनियर बाल-बाल बच गया। लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ भी की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका।
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला महमूदनगर निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र मोहम्मद उस्मान राज्य सेतु निगम में इंजीनियर के पद पर नियुक्त है। फिलहाल मंसूरपुर में रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाए जाने का काम चल रहा है। बुधवार को इंजीनियर मोहम्मद हुसैन ओवर ब्रिज का काम देखने के लिए आया था। बुधवार की रात करीब 9.30 बजे वह घर जाने के लिए अपनी क्रेटा गाड़ी के पास खड़ा था।
इतने में बाइक सवार तीन बदमाश उसके पास पहुंचे। बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए इंजीनियर से गाड़ी की चाबी छीन ली और करीब पचास हजार रुपये की कीमत का मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से इंजीनियर बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश गाड़ी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की। सूचना पर खतौली पुलिस ने भी हाईवे पर बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी। इसके बावजूद बदमाश पुलिस हत्थे नहीं चढ़ सके। पीड़ित इंजीनियर की ओर से पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।