फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dowry harassment

पति, सास ने विवाहिता को बीड़ी से दागा

Mon, 11 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment
दहेज उत्पीड़न लोगो। - फोटो : फाइल फोटो

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और सास ने विवाहिता को कमरे में बंद कर तीन दिनों तक बीड़ी से दागा। किसी तरह बंधनमुक्त होकर मायके पहुंची विवाहिता ने रतनपुरी थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


मेरठ की रोहटा रोड निवासी शमीना पुत्री अय्यूब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह चार वर्ष पूर्व रतनपुरी क्षेत्र के गांव चंदसीना निवासी सरफराज पुत्र शमशाद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व पड़ोसी युवक का निकाह हुआ, नई नवेली दुल्हन काफी दहेज लेकर आई। जिसे देखकर सास हाफिजा और पति घर पहुंचे और उसे ताने मारने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर पति और सास ने उसे एक कमरे में कैद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन तक बंद कमरे में उसका शरीर जलती बीड़ी से दागा गया। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह वह बंधनमुक्त हुई और अपने मायके पहुंची। रविवार को मायके वालों के साथ रतनपुरी थाने पहुंचकर उसने आरोपी पति और सास के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed