{"_id":"58f26c9f4f1c1bca68cf54ca","slug":"dm-sends-magisterial-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच बैठाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच बैठाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर में मैग्मा कैमिकल फैक्ट्री में हुई विस्फोट की डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम खतौली की अध्यक्षता में तीन सदस्य जांच समिति को तीन दिनों में जांच आख्या देने के आदेश दिए गए हैं। उधर, विस्फोट में झुलसे छह श्रमिकों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
बेगराजपुर स्थित मैग्मा फैक्ट्री में शुक्रवार अलसुबह भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें छह श्रमिक झुलस गए थे। फैक्ट्री की ड्रायर मशीन में गैस बनने से विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना तीव्र था कि फैक्ट्री की छत उड़ने के साथ दीवार भी गिर गई थी। मशीन का ढक्कन उड़कर करीब 200 मीटर दूर घासीपुर के ग्रामीण के मकान के आंगन में जाकर गिरा था। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम डीके सिंह ने शनिवार को इस हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम खतौली को अध्यक्ष, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को सदस्य बनाया है। तीन सदस्यीय जांच समिति को तीन दिनों में जांच आख्या देने के आदेश दिए गए हैं।
सीएम योगी से न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर। साकेत कालोनी निवासी पूर्व नायब तहसीलदार बिशेश्वरदयाल शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद डीएम मेरठ द्वारा पदोन्नति संबंधित सभी परिणामी लाभ नहीं दे रहे हैं, जिस कारण वह परेशान हैं। कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उसे न्याय मिलना चाहिए।