फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dharam Singh murder case

शराब लाने से मना करने पर की थी धर्मसिंह की हत्या  

Sat, 25 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 25 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dharam Singh murder case
पकड़ा गया धर्म सिंह का हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
दो दोस्तों ने ही नशे में शराब का पव्वा लाने से इंकार करने पर दलित धर्मसिंह की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दूसरा आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार रतनपुरी निवासी हत्यारोपी शीशपाल पुत्र मामचंद ने पूछताछ के दौरान बताया कि अपने साथी गांव निवासी बिट्टू पुत्र राजबीर के साथ गांव भूपखेड़ी निवासी धर्मसिंह पुत्र गिरवर के साथ बुधवार की रात करीब 9 बजे किसान मुनेश की ट्यूबवेल पर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


नशा होने पर दोनों ने धर्मसिंह को ठेके से और शराब लाने के लिए कहा तो, उसने लाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर शीशपाल व बिट्टू को गुस्सा आ गया। गुस्से में दोनों ने धर्मसिंह के साथ मारपीट की। बिट्टू ने गर्दन पर फावड़े से हमला कर धर्मसिंह की हत्या कर डाली। धर्मसिंह के मरने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दूसरा हत्यारा दोस्त बिट्टू अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed