फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devar raped, husband gave divorce

देवर ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पति ने दिया तलाक

Fri, 20 Jul 2018 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 20 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Devar raped, husband gave divorce
demo pic
शहर के एक मोहल्ले में जहां विवाहिता के साथ ससुराल में हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। वहीं, खाकी ने भी तहरीर दिए जाने के बावजूद दुष्कर्म करने वाले देवर व विरोध पर तीन तलाक देने वाले पति का महज शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर दी। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बुधवार शाम घायलावस्था में शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी किदवईनगर निवासी के साथ करीब तीन साल पूर्व हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए पति जहां उसके साथ कुकर्म करने के साथ ही मारपीट कर शारीरिक यातनाएं देता था, वहीं शादी के कुछ समय बाद उसका देवर भी परिजनों की सहमति से विवाहिता के साथ आए दिन दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को भी देवर ने विवाहिता को कमरे में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि विवाहिता ने विरोध किया तो देवर के साथ ही जेठ-जेठानी ने भी लोहे के पाइप से उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोप है कि इसके बाद शाम के समय जब पति घर लौटा तो पीड़िता ने उसे आपबीती बताई, जिस पर पति ने भी परिजनों का ही पक्ष लेते हुए उसे सबके सामने तीन तलाक देकर रात में ही घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता मायके आई, जहां से भाई को साथ लेकर वह थाने पहुंची। शहर कोतवाली पुलिस ने रात में ही पीड़िता का मेडिकल कराते हुए उसके देवर हाशिम व पति अहसान को हिरासत में ले लिया। उधर, मेडिकल कराने के बाद पीड़िता इद्दत में बैठ गई, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के बावजूद एफआईआर दर्ज न कर दुष्कर्म के आरोपी देवर व पति का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जब पीड़िता के मायके पक्ष को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध जताया, लेकिन उन्हें हड़काकर भगा दिया गया। 

पीड़िता का नहीं कराया मेडिकल 
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस की अमानवीयता का यह आलम रहा कि पीड़ित विवाहिता द्वारा दुष्कर्म व मारपीट की तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने केवल उसकी चोटों का ही मेडिकल कराया। दुष्कर्म का आरोप होने के बावजूद पीड़िता का ऐसा मेडिकल नहीं कराया गया, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हो सके। इसके बाद आरोपियों का महज शांतिभंग की आशंका में चालान किए जाने से पूरी पुलिस कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। 


शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि विवाहिता के साथ केवल मारपीट हुई थी। इसी के चलते पति व देवर का शांतिभंग में चालान किया गया है। जांच में यदि अन्य आरोपों की पुष्टि होती है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed