{"_id":"5b771ade42c79246494d2776","slug":"detection-of-police-station-for-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे के लिए किया थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासे के लिए किया थाने का घेराव
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। पौने दो माह पूर्व हुए अंकित हत्याकांड में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। थाना प्रांगण में धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने विवेचक इंस्पेक्टर पर आरोपियों से साठगांठ कर उनकी मदद करने का आरोप लगाकर विवेचना बदलने की मांग की। सीओ द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी व विवेचना बदलवाने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
गांव कम्हेड़ा निवासी अंकित 26 जून को अपने घर से मुजफ्फरनगर वकील के पास मिलने गया था, मगर रास्ते में ही गायब हो गया था। उसके चाचा रणबीर ने उत्तराखंड के थाना भगवानपुर के ग्राम करोंदी निवासी उसके ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक जुलाई को अंकित का शव भोपा क्षेत्र में गंगनहर से बरामद हुआ था।
करीब पौने दो माह गुजर जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना करने से गुस्साए मृतक के परिजन व ग्रामीण शुक्रवार को थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर विजय सिंह द्वारा उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, मगर ग्रामीण एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे़ रहे। करीब दो घंटे बाद सीओ सदर मौहम्मद रिजवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों से वार्ता की, जिनके समक्ष मृतक के परिजनों ने विवेचक इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पर आरोपियों से साठगांठ कर उनकी मदद करने का आरोप लगाकर मुकदमे की जांच अन्य इंस्पेक्टर से कराने की मांग की। सीओ ने एसपी सिटी से बताकर कर जांच बदलवाने का आश्वासन दिया। जिस पर करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान प्रधान नवीन राठी, प्रधान मगन सिंह, अनुज चौधरी, सुंदर लाल, रणबीर सिंह, ओमबीर सिंह, समरपाल, यशबीर, जव्वार अहमद, शलेश, सोनिया आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ग्राम सलेमपुर के रास्ते से ग्राम भूराहेड़ी से टेंपो में लादकर ले जायी जा रही तीन गाय व दो बछिया बरामद की। चालक मौके से फरार हो गया। जिसमें पुलिस ने थाने के सब इंस्पेक्टर डिग्री प्रसाद व ज्ञानेंद्र सिंह की तरफ से अज्ञात चालकों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।