{"_id":"5762fc6d4f1c1bc16f11b8d0","slug":"couple-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों से हजारों की नगदी, सोने के कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों से हजारों की नगदी, सोने के कुंडल लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खतौली में कार सवार चार बदमाशों ने बाइक सवारों से तमंचों के बल पर हजारों रुपयों नगदी व महिलाओं से सोने कुंडल लूट लिए। बदमाश लूटपाट करने के बाद गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
रोहाना निवासी शहजाद पुत्र शकील अपने पत्नी नफीसा व साली गुलिस्ता को साथ लेकर बाइक से बुधवार की देर शाम को मेरठ में अपनी रिश्तेदारी से होकर वापस लौट रहा था। बुढ़ाना अंडर बाइपास पर पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रुकवा लिया।
बाइक रोकते ही कार से उतरने चार बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए शहजाद से सात हजार रुपयों की नगदी उसकी पत्नी व साली से कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए कार में बैठकर मुजफ्फरनगर की ओर निकल गए। आरोप है कि पीड़ितों ने थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के बावजूद पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उनको थाने से टरका कर चलता कर दिया। पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। विदित हो कि पिछले पंद्रह दिनों में क्षेत्र में कई लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस इन घटनाओं में से एक भी लूट की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।