फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Couple eaten poison

प्रेमी युगल ने खाया जहर, लड़की की दूसरी जगह शादी तय होने पर दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 26 Oct 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 26 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Couple eaten poison
इसी मकान में प्रेमी युगल ने खाया जहर। - फोटो : अमर उजाला
मोरना में दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर दोनों को जानसठ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर लड़की को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, वहीं, बदनामी के डर से पिता ने लड़की का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम टन्ढेड़ा निवासी व्यक्ति का परिवार मंगलवार रात सोया हुआ था। तभी परिवार को बराबर के कमरे से किसी के उल्टी करने की आवाज आई। देखा कि उनका बेटा और एक युवती उल्टी कर रहे हैं। युवक के पिता ने युवती से जानकारी की तो उसने बताया कि वह बराबर के गांव जडवड की रहने वाली है। जिसके बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


बाद में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। कुछ देर बाद युवती के परिजन मौके पर आ गए। इस दौरान युवती के पिता ने उसका गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे युवती के परिजनों को शांत कर प्रेमी युगल को चिकित्सक के पास भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती का रिश्ता खतौली में तय हो गया है। 31 अक्तूूबर को मीरापुर के मंडप में शादी समारोह का कार्यक्रम है। ग्रामीणों ने बताया कि युवती बीए फाइनल की छात्रा है और मध्यमवर्गीय परिवार से है। वहीं युवक मुजफ्फरनगर में बच्चों को कोचिंग कराता है। युवक गरीब परिवार से है और उसका पिता मजदूरी करता है। युवती कॉलेज जाने के लिए गांव जडवड से बस से जाती थी। वहीं टन्ढेड़ा से युवक भी उसी बस में जाता था। दोनों की दोस्ती की शुरुआत बस यात्रा से हुई।

प्रतिदिन टन्ढेड़ा से गांव खुजेड़ा तक दोनों साथ आते और वहां से जानसठ की बस में साथ बैठते थे। कुछ दिन बाद दोनों की दोस्ती ने प्रेम का रूप ले लिया। लगभग दो वर्ष से चल रहे प्रेम प्रसंग की चर्चा धीरे-धीरे गांव में फैल गई। बताया जाता है कि युवती के परिजनों ने कई बार युवक को युवती से अलग रहने को कहा। हाल ही में युवती की शादी खतौली में तय हो जाने और अगले सप्ताह शादी होने पर प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या का फैसला लिया।


ककरौली थाने के टन्ढेड़ा गांव में प्र्रेमी युगल द्वारा जहर खाकर जान देने की कोशिश का मामला संज्ञान में आया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। लड़की मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। वहीं, एसएसपी भी मामले में संज्ञान बनाए हुए हैं - एसपी देहात, अजय सहदेव।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed