फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Couple arrested

रंगदारी मांगने वाला दंपति गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 22 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested
क्राइम
एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर कस्बे के कारोबारियों और प्रतिष्ठित लोगों पर फर्जी आरोप लगाकर रंगदारी मांगने के आरोपी पति-पत्नी को चरथावल पुलिस ने दबोच लिया। पैसों के लिए आरोपी दंपति ने नगर के करीब 22 प्रतिष्ठित लोगों पर गैंगरेप जैसे गंभीर आरोप लगा रखे हैं।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन पति इस्लामुद्दीन त्यागी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मुर्दापट्टी निवासी शकील उसकी पत्नी रिहाना समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूर्व चेयरमैन का आरोप था कि आरोपी दंपति समेत पांच लोगों ने रुपयों की मांग पूरी न करने पर पूर्व चेयरमैन नसीबा बेगम और उनके पौत्र शहरयाब को जान से मारने और झूठे मुकदमों में जेल भिजवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इस घटना के अलावा सराफा कारोबारी गांधी इंटर कॉलेज के अध्यक्ष आरूप कुच्छल और व्यापारी अंकित गोयल के खिलाफ महिला ने फर्जी शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

जांच में तमाम शिकायतें झूठी पाए जाने के बावजूद समझौता कराने के नाम पर शकील ने बैंक्वेट हॉल पर जाकर 10 लाख रुपये की मांग कर डाली। आरूप कुच्छल ने थाने में शकील समेत तीन के खिलाफ रंगदारी मांगने का दूसरा मुकदमा दर्ज करा दिया। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह चौहान ने मंगलवार को आरोपी शकील को कचहरी गेट से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की गिरफ्तारी पर पत्नी ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया तो पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर महिला थाने भिजवा दिया। दंपति ने कस्बे के 22 प्रतिष्ठित लोगों पर गैंगरेप जैसे गंभीर मामलों के आरोप लगाते हुए शिकायतें कर रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed