फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Controversy between two sects

कवाल गांव में दो संप्रदायों के बीच विवाद, प्रशासन में मचा हड़कंप 

Thu, 16 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 16 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Controversy between two sects
कवाल गांव में पूछताछ करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ के गांव कवाल में दो स्थानों पर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया, जिसको लेकर गांव में तनाव के हालात पैदा हो गए। तनाव की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों से जानकारी ली। गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है। ऐहतियातन मौके पर पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।             
विज्ञापन


गांव कवाल में छह माह पूर्व प्रेम-प्रसंग के चलते इरशाद पुत्र शकील की हत्या कर दी गई थी। हत्या में तीन को नामजद कराया गया था। पुलिस ने उस वक्त आरोपी चंद्र और मनोज को जेल भेजा था। आरोपी चंद्र और मनोज जमानत पर रिहा हो चुके हैं एवं गांव में ही रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को चंद्र गांव के बस अड्डे से घर जा रहा था। रास्ते में मृतक इरशाद का पिता शकील मिल गया। शकील और चंद्र इरशाद हत्याकांड को लेकर कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए थे। इस मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। शकील ने कोतवाली पहुंचकर अपने पुत्र की हत्या के आरोपी चंद्र पर मारपीट का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सीओ एसकेएस प्रताप एवं इंस्पेक्टर अमरदीप लाल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस चंद्र को पकडने उसके घर पहुंची, तब तक चंद्र घर से फरार हो चुका था। वहीं दूसरी ओर कवाल निवासी सूरजमल सैनी पुत्र सत्तू सिंह और पड़ोसी फिरदोस जैदी के बीच दीवार में जंगला लगाने के विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तनाव की सूचना पर सीओ एसकेएस प्रताप एवं इंस्पेक्टर अमरदीप लाल पुलिस बल साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद सीओ ने गांव के जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता करा दिया। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि जंगला लगाने के मामले में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। गांव में अब किसी प्रकार का कोई विवाद या तनाव नहीं है। ऐहतियातन गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।            
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed