फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflict in two communities in cough

खोकनी में दो समुदाय में संघर्ष

Sun, 04 Mar 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 04 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Conflict in two communities in cough
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। गांव खोकनी के जंगल में खेत पर नलकूप के लिए बोरिंग कराने को लेकर दो समुदाय के बीच संघर्ष हो गया। जससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस घटना से दोनों पक्षों के लोगों में तनाव के हालत पैदा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खोकनी निवासी बाबू पुत्र मुस्सदिक शुक्रवार दोपहर खेत में ट्यूबवेल लगवाने के लिए बोरिंग करा रहा था। इस दौरान गांव रामनगर निवासी दलित बिट्टू पुत्र चंद्रमल ने अपने खेत में बोरिंग करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने लाठी व डंडों से हमला करके बिट्टू और जिले पुत्र हरीराम को घायल कर दिया। हमले की सूचना से गांव में अफरातफरी मच गई और दलितों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


  जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस ने मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने की वजह से दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ का कहना है कि दोनों पक्षों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed