{"_id":"586162944f1c1b2941eec02f","slug":"conflict-in-shahpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुआ युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर में उधार के रुपये देने से इंकार करने पर कस्बे में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। दोनों ओर से फायरिंग हुई। संघर्ष में 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर लाठियां भांजकर भीड़ को मौके से खदेड़ा। घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से दो घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। गंभीर हालत के चलते एक घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
कस्बे में कब्रिस्तान के पास रहने वाले परवेज पुत्र सन्नवर के कस्सावान निवासी रिजवान कुरैशी की ओर छह हजार रुपये उधार के निकलते हैं। काफी दिनों से रुपये मांगने के बाद भी नहीं दिए जा रहे थे। सोमवार सुबह परवेज वालिद के साथ रिजवान के घर रुपये मांगने के लिए गया। पैसे देने में आनाकानी करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस माहौल को शांत देख लौट गई। आधा घंटे बाद परवेज पक्ष के दर्जनों लोग कस्सावान मोहल्ले में पहुंचे और रिजवान पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। रिजवान पक्ष के लोग भी डंडे लेकर आ गए, दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे चले और पथराव होने लगा, हवाई फायरिंग भी हुई। झगड़ा और फायरिंग से मोहल्ले में भगदड़ मच गई और लोग डरकर घरों में दुबक गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद राठौर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां भांजकर भीड़ को मौके से खदेड़ा। मौके पर घायल हुए लोगों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
संघर्ष में एक पक्ष के सन्नवर, परवेज, सावेज, मेहरबान और भूरा तथा दूसरे पक्ष के रिजवान, सादाब और कल्लू घायल हो गए। बीच बचाव को आए शाहनवाज, महताब और शहजाद घायल हो गए। दो घायल शाहनवाज और रिजवान को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। गंभीर हालत के चलते रिजवान को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में तहरीर नहीं दी। शाम को बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने बैठकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद राठौर ने फायरिंग की बात को झूठा बताया है और माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।
नोटबंदी ने कराया संघर्ष
शाहपुर। नोटबंदी के चलते उधार के रुपये नहीं दे पाने के कारण कस्बे में संघर्ष हुआ और 11 लोग घायल हो गए। परवेज जब अपने छह हजार रुपये रिजवान से मांगने गया तो नोट बंदी की समस्या बताई गई। रिजवान का कहना था कि बैंक से रुपये नहीं मिलने के कारण अभी पैसों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।