फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CBI jaanch ki jaaye

महिमा सुसाइड प्रकरण ः सीबीआई जांच हो, दोषी गिरफ्तार हों

Sat, 25 Feb 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  महिमा आत्महत्या प्रकरण में सीबीआई जांच और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में मौन जुलूस निकाला गया। लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।       
विज्ञापन


पिता देव प्रकाश और भाई अक्षय को बंधक बनाकर उत्पीड़न किए जाने तथा मां-बेटी को आरोपियों की धमकी के बाद अंकित विहार निवासी बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा महिमा विश्वकर्मा ने 16 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए शनिवार को शहर में मौन जुलूस निकाला गया। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में लोग रुड़की रोड स्थित पाल धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महिमा के पिता देव प्रकाश से लखनऊ में ब्लू रिवोल्यूशन कंपनी का साढे़ चार लाख रुपया लूटा गया था। 
विज्ञापन


कंपनी के धंधे से जुड़े आरोपियों ने पिता-पुत्र को बंधक बनाकर यातनाएं दी और लूट को कबूलने के लिए दबाव बनाया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने नई मंडी कोतवाली के अंकित विहार में पीड़ित परिवार के घर दबंगों को भेजकर मां संजू देवी और बेटी महिमा को अंजाम भुगतने की धमकी दी। व्यथित छात्रा महिमा ने इज्जत की रक्षा के लिए फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के बाद मौन जुलूस निकाला गया, जो रुड़की रोड, अहिल्या बाई चौक, सरवट गेट, शिवचौक, झांसी रानी चौक, कोर्ट रोड से होते हुए कचहरी पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग हाथ में तख्तियां लिए थे, जिनमें बहू-बेटियों का अपमान बंद करो, आरोपियों को गिरफ्तार करो, दबंगों को राजनीतिक संरक्षण बंद करो, पुलिस प्रशासन होश में आओ जैसे नारे लिखे हुए थे। कलक्ट्रेट में डीएम और एडीएम वित्त नहीं मिले तो लोग वहीं बरामदे में बैठ गए। 

बाद में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट नईम अहमद को राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन मोहन प्रजापति और हरेंद्र पाल ने दिया। नरेश पांचाल, सचिन पाल, पालिका सदस्य राजीव, ओमवीर, प्रदीप पाल, अजय, रविंद्र पाल, किरणपाल, सुनील, मनोज, विनय पाल, तरुण पाल, राकेश, राजेश सैनी, दिनेश, देशपाल पांचाल, सुमत, ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।


उधर, चरथावल से नंगला राई, सिकंदरपुर, मोगलीपुर, मथुरा आदि गांव के ग्रामीणों ने मौन जुलूस में भाग लिया। वहीं, श्री विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल धीमान के नेतृत्व में खतौली के लोग जुलूस में पहंंुचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed