फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Caught with the old rancy of five lakh

पांच लाख की पुरानी रेंसी के साथ दबोचा, नई मंडी में आया था नोट बदलवाने      

Thu, 02 Nov 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Caught with the old rancy of five lakh
पांच लाख की पुरानी करेंसी के साथ पकड़ा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
नईमंडी पुलिस ने युवक को पांच लाख रुपये की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। वह नईमंडी ओवरब्रिज के नीचे किसी बैंक वाले के पास नोट बदलवाने आया था। पुलिस बैंककर्मी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।      
विज्ञापन


नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक लाखों रुपये की पुरानी करेंसी लेकर जानसठ ओवरब्रिज के नीचे खड़ा है, जो यहां पर पुराने नोट बदलवाने के लिए आया है। सूचना पर पुलिस ने टीम ने साथ मौके पर जाकर पुल के नीचे एचडीएफसी बैंक के पास खड़े एक युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुरानी करेंसी के पांच लाख बरामद हुए। चार लाख पुराने एक हजार के नोट और एक लाख पुराने 500 के नोटों की गड्डी उसके पास से मिले।
विज्ञापन


नईमंडी कोतवाली लाकर उससे पूछताछ की, तो युवक ने अपना नाम अंकुर गुप्ता पुत्र अमोद गुप्ता निवासी मोहल्ला मोतीमहल, शहर कोतवाली बताया। पूछताछ में अंकुर ने बताया कि नोटबंदी के समय उसके पास उक्त रुपये रह गए थे, जिन्हें वह नए नोटों में नहीं बदलवा पाया था। उसके एक परिचित ने उसे बताया था कि एक बैंक कर्मी उसके ये नोट बदल देगा। कुछ दिन पहले ही एक व्यक्ति से मुलाकात हुई, जिसमें कहा कि पांच लाख रुपये के बदले में केवल 17 हजार रुपये ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यक्ति ने उसे बुधवार दुपहर नईमंडी में पुल के नीचे बैंक के पास मिलने को कहा था। वह यहां आकर उसका ही इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बताया कि अंकुर अपने घर पर ही ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग का कार्य करता है। पांच लाख की पुरानी करेंसी बरामद होने पर उसके खिलाफ 5/7 विशिष्ट नोट जुर्माना का समापन अधिनियम 2017 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. जिस बैंककर्मी ने नोट बदलने के लिए उसे बुलाया था, उसकी तलाश की जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed