फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullets fired

हार का समीकरण बैठाया तो बरसाईं गोलियां

Tue, 27 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 27 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। बरवाला गांव में चुनावी नतीजे को लेकर हुई बहस के बाद जिला पंचायत पद पर प्रत्याशी के भतीजे ने दो लोगों पर गोलियां बरसा दीं। जिला अस्पताल लाते हुए एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। आरोपी शातिर बदमाश सतेेंद्र के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वारदात से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


वार्ड-17 से बरवाला गांव निवासी इंद्रवीर जिला पंचायत सदस्य पद पर प्रत्याशी बने थे। तीसरे चरण में मतदान हो चुका है। सोमवार शाम बुढ़ाना शुगर मिल में काम करने वाला बरवाला का बबलू (38) पुत्र किशन पड़ोसी मोनू पुत्र ओमपाल के साथ रास्ते में खड़ा हुआ था। इस दौरान प्रत्याशी का भतीजा बालेंद्र वहां आ गया। चुनावी नतीजे को लेकर बात होने लगी। इस बीच बबलू और मोनू की बालेंद्र से कहासुनी हो गई। बालेंद्र गाली-गलौज करता हुआ देख लेने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद बालेंद्र पिस्टल लेकर पहुंचा और बबलू तथा मोनू पर गोलियां बरसा दीं। बबलू के सीने और जांघ में गोली धंस गई। दोनों चीखते हुए गिरे। आरोपी हथियार लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। परिजन दौड़कर पहुंचे और घायलों को लेकर जिला अस्पताल के लिए चले, जहां बबलू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात से गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों मेें कैद हो गए। दहशत इस बात को लेकर भी थी कि आरोपी कुख्यात सतेंद्र बरवाला के परिवार से है। गोलीकांड की खबर पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी केबी सिंह, एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी, सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा, सीओ फुगाना इंस्पेक्टर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। जांच टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।


मृतक के परिजनों से बातचीत की। हालात के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। सीओ बुढ़ाना का कहना है कि कहासुनी में हुई मारपीट के बाद हत्या की गई है। तहरीर आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed