फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader sacked

तमंचे के बल पर भाजपा नेता को लूटा 

Sat, 13 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP leader sacked
crime demo - फोटो : MID DAY
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एटूजेड कालोनी रोड पर पल्सर सवार बदमाशों ने भाजपा नेता सुनील शर्मा को तमंचों के बल पर आतंकित कर 70 हजार रुपये तथा उनके साथी से सोने की चेन लूट कर सनसनी फैला दी। वारदात की सूचना पर मिलने पर शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल समेत भाजपाइयों ने मौके पर पहुंच कर घटना पर आक्रोश जताया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


अवध विहार कालोनी निवासी पूर्व सभासद एवं नई मंडी भाजपा मंडल प्रभारी सुनील शर्मा शुक्रवार दुपहर अपने साथी शानू के साथ स्कूटी से मंसूरपुर किसी कार्य से जा रहे थे। जब वह एटूजेड कालोनी मार्ग पर एक पुलिया के पास पहुंचे तभी पल्सर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने तमंचा दिखा कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी देकर भाजपा नेता से 70 हजार रुपये तथा उनके दोस्त से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन


चंद मिनटों में ही लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। दिनदहाडे़ हुई इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान जानकारी मिलने पर शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। उन लोगों ने वारदात पर आक्रोश जताते हुए जल्द खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की, मगर कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी। बाद में पीड़ित ने नई मंडी कोतवाली पहुंच कर लूट की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed