फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bawal on protest against tampering in Bawana village

बवाना गांव में छेड़छाड़ के विरोध पर बवाल

Fri, 12 Oct 2018 12:30 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 12 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bawal on protest against tampering in Bawana village
crime - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना( मुजफ्फरनगर)। बवाना गांव से अपने भाइयों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रहीं छात्राओं के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़खानी की। सफीपुर रोड पर छात्राओं के छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने अपने समर्थकों के साथ छात्राओं के भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपी पक्ष के समर्थकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर जबरदस्त पथराव कर दिया। हमले में क्राइम इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इंस्पेक्टर और सीओ की कार के शीशे भी तोड़ डाले गए। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह बवाना गांव की चार छात्राओं के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने बृहस्पतिवार सुबह छेड़खानी की। छात्राओं के दो भाइयों द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने उनके साथ मारपीट की। घायल युवक छात्राओं के साथ कोतवाली पहुंच गए तथा घटना की तहरीर दी। पुलिस ने दो समुदायों के बीच का मामला जुड़ा होने के कारण सक्रियता दिखाई। पुलिस ने छेड़खानी के नामजद एक आरोपी सुलेमान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलेमान को हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही दूसरे समुदाय के युवक मौके पर पहुंच कर शोरशराबा करने लगे। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए दूसरे समुदाय के सैकड़ों युवकों ने कस्बे के बीच सड़क पर कसाईयों वाली पुलियां के पास जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव  इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा और क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस पर दूसरे समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जबरदस्त पथराव कर दिया। पुलिस पर अचानक हुए पथराव में क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह, कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक सोबीर नागर, सीओ की कार के  चालक आदेश शर्मा, पुलिस कर्मी विकास शर्मा व शिवकुमार घायल हो गए।

आरोपियों ने इंस्पेक्टर और सीओ की कारों के पथराव कर शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ खतौली डॉ. राजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र के थाना शाहपुर, रतनपुरी, फुगाना, भौराकलां आदि थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर आरोपियों को खदेड़ दिया। घटनास्थल पर पीएसी सहित भारी पुलिस बल तैनात है। इस घटना में क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह ने वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए 29 युवकों को नामजद करते हुए तथा 70-80 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

छेड़छाड़ के आरोपी रासुका में होंगे निरुद्ध
बुढ़ाना।  क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह ने बताया कि पथराव करने वालों के विरुद्ध  रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र तथा एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को रासुका में निरुद्ध किया जाएगा। उधर, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोतवाली में आए अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि छात्राओं द्वारा दी गई गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बुढ़ाना बवाल की शासन तक गूंज
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में छेड़छाड़ को लेकर हुए बवाल का मामला शासन तक पहुंच गया है। शासन के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। आरोपियों की हर हाल में गिरफ्तारी की खातिर जहां अफसर देर रात तक कस्बे में ही कैंप किए हुए हैं, वहीं बुढ़ाना विधायक खुद पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

बुढ़ाना में बृहस्पतिवार सुबह गांव बवाना की छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर बवाल हो गया था। समुदाय विशेष के आरोपियों ने जहां पहले छात्राओं के परिजनों को पीटा, वहीं इसकी सूचना पर पहुंचे एसआई सोबीर नागर को भी घेरते हुए हमलावर हो गए। सूचना पर पहुंची फोर्स पर भारी पथराव करते हुए सीओ व इंस्पेक्टर की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए सभी शीशों को चकनाचूर कर दिया गया।

जबरदस्त पथराव में पांच पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार बुढ़ाना में हुए इस बवाल की रिपोर्ट शासन तक पहुंच गई है, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके चलते पुलिस-प्रशासन आरोपियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

इसके तहत एसपी देहात, सीओ बुढ़ाना व अन्य अफसरों के साथ ही पीएसी भी कस्बे में ही कैंप किए हुए है। वहीं, क्षेत्रीय भाजपा विधायक उमेश मलिक खुद पुलिस कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि छेड़छाड़ के बाद पीड़ित छात्राओं व उनके दो भाइयों के साथ ही पुलिस पर भी जिस तरह हमला किया गया, वह दुस्साहसिक है।


आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, जिसके लिए अफसरों को उनकी गिरफ्तारी होने तक कस्बे में ही कैंप करने के लिए कहा गया है। लगातार दबिश दी जा रहीं हैं और बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, आरोपियों पर रासुका भी लगाए जाने के आदेश अफसरों को दे दिए गए हैं। उधर, सपा नेता राकेश शर्मा का कहना है कि मामले में अफसरों से मिलकर बेकसूरों को नहीं सताए जाने के लिए कहा गया है। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और जिन लोगों ने गलती की है, उन्हें ही इसकी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने एक दरोगा की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed