फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempting to put acid on the girl after entering the house

घर में घुसकर युवती पर तेजाब डालने की कोशिश

Thu, 13 Sep 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 13 Sep 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attempting to put acid on the girl after entering the house
gurugram
खतौली क्षेत्र की युवती के घर में घुसकर दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर साथ लाई गई बोतल से तेजाब डालने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजन व लोगों को देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


खतौली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते दुकान पर नौकरी करती है। आरोप है कि  काम पर आने-जाने के दौरान मोहल्ले के ही दो युवक रोजाना उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर आरोपी धक्कामुक्की करते हुए उसे तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे आरोपी उसके घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवती की चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने जब उसे बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने अपने हाथ में ली हुई बोतल से युवती पर तेजाब डालने की कोशिश की, जिसे बमुश्किल आरोपियों की पहुंच से दूर कर उसकी जान बचाई गई। मारपीट में युवती घायल भी हो गई, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

तारीख पर आई महिला का अपहरण कर गैंगरेप
मुजफ्फरनगर। मेरठ के मोदीपुरम निवासी महिला ने बताया कि नौ जून को वह कचहरी में एक मुकदमे की तारीख पर आई थी। यहां से जब वह मोदीपुरम लौटने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी, रास्ते में कार सवार होकर दुल्हेरा मेरठ निवासी जयभगवान, सतीश व जगवीर और अलीपुर सरधना निवासी कमरपाल दो अन्य लोगों के साथ मिले। आरोपियों ने उसे हथियारों के बल पर जबरन कार में डालकर अपहरण कर लिया।


आरोप है कि जंगल में ले जाकर सभी लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे फिर से शहर में छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed