{"_id":"57d9a4d04f1c1b912cd493fe","slug":"attacking-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पर हमले के तार देहरादून से जुड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक पर हमले के तार देहरादून से जुड़े
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : crime demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की आंखों में मिर्च पाउडर डालने की घटना के तार देहरादून तक जुड़ गए हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम ने देहरादून में दबिश दी है। पुलिस ने इसके अलावा भी शहर के कई मोहल्लों में दबिशें देकर कई लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर है।
दो दिन पहले गांधीनगर स्थित आवास पर जनसमस्याएं सुनने के दौरान भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया गया था। विधायक के भाई की ओर से नई मंडी कोतवाली में पीनना निवासी कपिल ओर उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के चचेरे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अब घटनाक्रम के तार देहरादून से भी जुड़े मिल रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की देहरादून में लोकेशन मिली है। नईमंडी कोतवाली पुलिस ने लोकेशन मिलने वाली जगह पर दबिश तो आरोपी वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस को उसका एक दोस्त मिला है, उसे साथ लेकर पुलिस ने आधा दर्जन जगहों पर दबिश दी है। इस मामले में एक महिला के बेटे का नाम भी सामने आ रहा है। इससे पहले भी इस युवक के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था, फिलहाल पुलिस मामले की तह में जाने की कोशिश में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।