फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested in a shootout, second absconding

मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार 

Fri, 12 Jan 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Arrested in a shootout, second absconding
पकडे़े गए बदमाश काे तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना में युवक से बाइक और नकदी लूटकर भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से लूटी गई बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


गांव परासौली का रहने वाला विपिन (25) पुत्र शिवकुमार शर्मा बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। परासौली-जोगियाखेड़ा मार्ग पर भट्ठे के पास दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और तमंचे दिखाकर पल्सर बाइक, 1500 रुपये एवं मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना विपिन ने परासौली पुलिस और यूपी 100 को दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान लूटी गई बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर दोनों बदमाश बाइक को डूंगर निवासी सुंदर के गन्ने के खेत के पास डालकर खेत में कूद गए। थानाध्यक्ष फुगाना पवन कुमार शर्मा, परासौली चौकी पुलिस और यूपी 100 भी मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को गन्ने के खेत में ही घेर लिया।

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने घेरकर बदमाश को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष फुगाना पवन कुमार शर्मा ने बताया कि घायल बदमाश हरियाणा के भिवानी का रहने वाला राजन पुत्र सुभाष चंद है। उसका फरार साथी शामली का रहने वाला शंकर है।


घायल बदमाश को पुलिस ने कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात अजय सहदेव, सीओ बुढ़ाना और फुगाना भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से लूटी गई बाइक, एक तमंचा, चार खोखे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस की घंटों कांबिंग करने के बाद भी फरार बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed