फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested gangster in encounter

मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी

Sat, 09 Dec 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Arrested gangster in encounter
मंसूरपुर में मुठभेड़ में घायल बदमाश और उसके पास खड़ी पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में कारोबारी यशपाल राठी हत्याकांड के वादी पर गोली चलाकर भागे बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। क्राइम ब्रांच की टीम और मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश 20 हजार रुपये का इनामी शूटर है। पुलिस ने शूटर के कब्जे से बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया शूटर कपिल गुर्जर यशपाल राठी की हत्या में शामिल था।
विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव सोंटा निवासी कारोबारी यशपाल राठी की 25 जनवरी की शाम को हाईवे पर भगत जी स्वीट्स की दुकान के बाहर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मृतक कारोबारी की मौसी का लड़का गांव भैंसी निवासी गुड्डू पुत्र राजकुमार वादी है। पुलिस ने 21 फरवरी को राठी हत्याकांड का खुलासा कर सात बदमाशों को जेल भेज दिया था, जिनमें राठी को गोली मारने वाला शूटर भी शामिल था। दूसरा शूटर फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक राठी हत्याकांड का वादी गुड्डू अपने साथी गांव जीवना निवासी सागर के साथ शनिवार को कार से गांव सोंटा जा रहा था। सोंटा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कार में गुड्डू पर हत्या करने के मकसद से गोलियां चला दी। गोली लगने से गुड्डू बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
गोली कार के शीशे पर लगी। गोली लगने पर कार का शीशा टूट गया था। गुड्डू ने इसकी सूचना मंसूरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मंसूरपुर पुलिस ने गांव मुबारिकपुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोलियां चलाई। बदमाशों की गोली लगने से क्राइम ब्रांच की गाड़ी के शीशे टूट गए और दरोगा गिरीशचंद गोली लगने से बाल-बाल बचे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह और सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। एसपी सिटी ने बताया कि घायल बदमाश ने अपना नाम जिला हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी कपिल गुर्जर पुत्र जगत सिंह बताया है। पुलिस के मुताबिक शूटर कपिल गुर्जर यशपाल राठी की हत्या में शामिल था। राठी हत्याकांड में कपिल गुर्जर वांछित चल रहा था और इस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने घायल बदमाश को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस फरार हुए बदमाश की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राठी हत्याकांड में जेल गए थे सात बदमाश कारोबारी यशपाल राठी हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी शूटर सद्दाम, थाना तितावी के गांव धनसती निवासी मानसिंह, थाना फलावदा के गांव पिलौना निवासी विक्की, मिल मंसूरपुर निवासी टिंकू, पल्लवपुरम मेरठ के अमित, खतौली के गांव टिटौड़ा निवासी प्रवेंद्र और मेरठ के कंकरखेड़ा के गांव डाबका निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें छह बदमाश जमानत पर जेल से छूट चुके हैं। शूटर
सद्दाम अभी भी जेल में बंद है। शूटर पर तीन थानों में पांच मुकदमे दर्ज मुठभेड़ में पकड़े गए शूटर कपिल गुर्जर पर हत्या व लूट के मामले थाना जानसठ में दो, थाना मंसूरपुर में दो और खतौली थाने में एक मुकदमा दर्ज है। एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस शूटर को पकड़ने के लिए काफी दिनों से जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed