फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After kidnapping, the raped a class two student

अपहरण के बाद कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म

Tue, 23 Oct 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
After kidnapping, the raped a class two student
child rape
पुरकाजी में अपहरण के बाद कक्षा दो की छह वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची स्कूल से लंच के लिए घर गई थी और इसके बाद वह हाइवे बाईपास पर खेतों में बदहवासी की हालत में मिली। बच्ची के गुप्तांग पर चोट के निशान पाए गए और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही एसएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द गिरफ्तार के आदेश दिए।
विज्ञापन


बच्ची घर से करीब पौन किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। मंगलवार को स्कूल में मिड-डे मील नहीं बनने पर वह करीब 12 बजे घर गई थी। वह दोपहर करीब ढाई बजे एक दंपती को बदहवासी की हालत में रोते हुए मिली। खेतों में काम कर रहे एक युवक ने उसे पहचाना और उसके घर ले गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर पीएचसी पहुंची। महिला चिकित्सक पूनम लता ने जांच के दौरान बच्ची के गुप्तांग पर चोट के निशान देख दुष्कर्म की आशंका जताई और उसके कपड़े सील कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद बच्ची के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ सदर रिजवान अहमद ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची की दो बहनों से भी पूछताछ की। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
शाम के समय एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की और थाना पुलिस को आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। एसएसपी ने बच्ची के परिजनों से भी बात कर उन्हें जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।


पीड़ित परिजनों से मिले विधायक व भाजपा नेता
पुरकाजी। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रमोद उंटवाल के साथ ही भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, डा. ओपी गौतम व वीरेंद्र सिंह बच्ची को देखने पीएचसी पहुंचे। उन्होंने बच्ची के परिजनों से मिलकर उन्हें आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed