फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A thief entered a house to steal the car in Shantinagar of Muzaffarnagar and landlord dies of heart attack

मुजफ्फरनगर: गाड़ी चुराने घर में घुसा चोर, विरोध करने पर की हाथापाई, मकान मालिक की हार्टअटैक से मौत

Fri, 01 Oct 2021 03:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Oct 2021 03:12 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के शांतिनगर मोहल्ले में एक चोर गाड़ी चोरी करने के लिए घर में घुस गया। इस दौरान मकान मालिक ने उसे दबोच लिया और विरोध कर दिया। वहीं चोर ने मकान मालिक से हाथापाई कर दी। इससे मकान मालिक हार्टअटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन
A thief entered a house to steal the car in Shantinagar of Muzaffarnagar and landlord dies of heart attack
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में गाड़ी चुराने की नीयत से चोर घर में घुस गया। इस दौरान मकान मालिक ने चोर को दबोच लिया। वहीं मालिक के शोर मचाने पर चोर ने हाथापाई कर दी। इस दौरान मकान मालिक की हार्टअटैक से मौत हो गई। इसके बाद भीड़ ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


शांतिनगर निवासी सचिन शर्मा द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार रात करीब दो बजे उसके पिता राकेश शर्मा के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि पिता ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा है। आरोपी अपने साथियों के साथ गाड़ी चुराने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया कि जब तक परिजन उसे पकड़ने का प्रयास करते, उसने राकेश शर्मा के साथ हाथापाई कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन: लोगों में गजब का उत्साह, शिविरों पर उमड़ी भीड़, मेरठ में इन स्थानों पर लग रहा कैंप, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आरोपी द्वारा हाथापाई किए जाने के बाद राकेश शर्मा नीचे गिर गए और अचेत हो गए। वहीं जाग होने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ ने उक्त बदमाश को पकड़ लिया। फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।


यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं

सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी मौके पर पहुंची। अचेत अवस्था में राकेश शर्मा को एसडी मेडिकल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बेटे सचिन शर्मा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed