फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गैंगेस्टर को तमंचे के साथ पकड़ा

गैंगेस्टर को तमंचे के साथ पकड़ा

Tue, 12 Mar 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
गैंगेस्टर को तमंचे के साथ पकड़ा
गैंगेस्टर को तमंचे के साथ पकड़ा
विज्ञापन

मोरना। ककरौली पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाते हुए वांछित चल रहे गैंगस्टर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव कम्हेड़ा निवासी कल्लू उर्फ गुलवेज गैंगेस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान कम्हेड़ा बिजलीघर के पास संदिग्ध हालत में खड़े व्यक्ति को तलाशी ली, तो उसके पास से एक तमंचा बरामद किया। आरोपी गैंगेस्टर में वांछित चल रहा था।

मंसूरपुर मिल ने 14.59 करोड़ का भुगतान किया
मंसूरपुर। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि शुगर मिल द्वारा 9 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का 14.59 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। शेष भुगतान भी शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बदमाशों के घर पर 82 का कुर्की नोटिस चस्पा
रतनपुरी। रतनपुरी पुलिस ने पूर्व प्रधान नरेश कुमार की डेयरी से भैंस लूटकांड में दो फरार बदमाशों के विरुद्ध धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस चस्पा किए। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष 26 अक्तूबर की रात को रतनपुरी के पूर्व प्रधान नरेश कुमार की डेयरी से दर्जनभर बदमाश तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए डेयरी स्वामी नरेश कुमार और उसके पुत्र को बंधक बनाकर 18 भैंस व एक बाइक और मोबाइल फोन लूटकर ले गए थे। पुलिस 12 बदमाशों में से दस को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गत नवंबर माह में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह भैंस और तमंचे बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed