फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मकान पर छापा, लाखों रुपयों का चोरी का माल बरामद

मकान पर छापा, लाखों रुपयों का चोरी का माल बरामद

Mon, 26 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मकान पर छापा, लाखों रुपयों का चोरी का माल बरामद
छापामारी में घर से चोरी का माल बरामद
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। छापेमारी के दौरान मकान में रहने वाले परिवार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मकान के अंदर से लाखों रुपयों के चोरी का माल बरामद किया। पुलिस ने दो युवकों को भी मौके से पकड़ लिया।

मोहल्ला नई आबादी में रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। परिवार के लोगों ने मकान के अंदर रखे माल को छुपाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने अंदर पहुंचकर सभी माल को अपने कब्जे में ले लिया। मोहल्ले में पुलिस की छापेमारी को लेकर लोगों में अफरातफरी मच गई थी। पुलिस ने मकान में खड़ी गाड़ी और रेहड़ा में लाखों रुपयों की कीमत का मोबाइल टॉवर में इस्तेमाल होने वाले तार तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण में भरकर थाने ले गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो युवक को भी हिरासत में लिया है। एक युवक मेरठ का बताया गया है। पुलिस दोनों से सख्ती से पूूछताछ करने में जुटी है। पुलिस कार को भी अपने कब्जे मेें ले ली है। पुलिस पकड़े गए चोरी के माल की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को शक है कि युवकों ने इस माल को चोरी से खरीदकर मकान में छुपाकर रखा था। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जांच करने के बाद शीघ्र की इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed