फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ससुर-पुत्रवधू पर हमला

ससुर-पुत्रवधू पर हमला

Thu, 18 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ससुर-पुत्रवधू पर हमला
ससुर-पुत्रवधू पर हमला
विज्ञापन

भोपा। अथाई गांव में मालिकान हक को लेकर कई लोगों ने घर में घुस कर ससुर व पुत्रवधू को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल किया। गांव अथाई निवासी जगबीर का आरोप है कि उसके भाई वेदकुमार से संपत्ति को लेकर वाद कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि बुधवार को विकास पुत्र वेदकुमार व राहुल निवासीगण अथाई सहित चार अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उसके तथा उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले वह गांव से बाहर गया था। आरोप है कि गांव का ही सोनू उसकी मां सुखबीरी, पिता श्याम सिंह आदि उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए। आरोप है कि जब उसने अपनी बेटी के विषय में जानकारी करनी चाही तो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर करवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed