{"_id":"5b981388867a5501313c6158","slug":"91536693128-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी। छात्र रजत का शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पर जमा हो गई। बाद में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी छात्र का दाह संस्कार कर दिया गया। उधर, अभी तक पुलिस छात्र के हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है।
सोमवार को ग्राम मांडला के बीएससी के दलित छात्र रजत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर दलित समाज के लोगों में बेहद आक्रोश व्याप्त था। मौके पर पहुंची पुरकाजी पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर रात थाने पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस पर पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। माहौल में तनाव होने के चलते पूरी रात पुलिस गांव में मौजूद रही। तड़के करीब तीन बजे छात्र का शव जब मांडला पहुंचा तो मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मृतक के घर पर जमा हो गए। शव आने के कुछ समय बाद सीओ सदर रिजवान अहमद, सीओ खतौली डॉ राजीव कुमार भी भोपा, मंसूरपुर, ककरौली, छपार आदि थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। सुबह करीब दस बजे भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
तीन दिन में घटना का खुलासे का आश्वासन
पुरकाजी। शव के दाह संस्कार के बाद गांव पहुंची डाग स्क्वाड, फोरेंसिक और सर्विलांस टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सीओ सदर रिजवान अहमद ने ग्रामीणों व मृतक के परिजनों को तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। सीओ सदर ने बताया कि घटना के प्रत्येक बिंदू पर बारीकी से जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर हत्यारों को जेल भेजा जाएगा।