{"_id":"5b5380b34f1c1b4d748b6481","slug":"91532199091-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मारपीट, जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से मारपीट, जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से मारपीट की
जानसठ। गांव नया गांव फैजाबाद में खिचड़ी बनाने को लेकर पति और पत्नी के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट करते हुए पति ने पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मनव्वरपुर निवासी थकेनदर पुत्र धनप्रकाश ने बताया कि उनकी बहन त्रिशाला की शादी नयागांव फैजाबाद में अर्जुन के साथ हुई थी। पति और पत्नी में अक्सर किसी भी बात को लेकर मारपीट होती रहती थी। शनिवार को उसे किसी ग्रामीण ने सूचना देकर बताया कि उसकी बहन को उसके पति ने मारपीट कर जहरीला पदार्थ दे दिया है। सूचना मिलते ही वह जब नयागांव फैजाबाद पहुंचा, तो बहन को जहरीला पदार्थ खिलाने से वह तड़प रही थी। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी बहन को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में त्रिशाला ने पुलिस अपना बयान देते हुए बताया कि उसका पति अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करता है। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि तहरीर आने के बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।