{"_id":"5b50e4154f1c1b36748b5d3e","slug":"91532027925-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर में बवाल कराने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीरापुर में बवाल कराने का प्रयास
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार मीरापुर में खुराफात
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दो युवकों ने अपने मोबाइल से फेसबुक अकाउंट पर घोर आपत्तिजनक टिप्पणी डालकर मीरापुर का माहौल खराब करने की कोशिश की। आए दिन धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। कस्बे के नागरिकों ने थाने पर पहुंच कर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार दस बजे कस्बे के ब्राह्मण समाज के काफी लोग थाने पहुंचे। इन लोगों ने मोहल्ला शरफपुरा में सुनील कुमार पुत्र राजेंद्र के विरुद्ध ब्राहमण समाज की युवतियों के प्रति घोर आपत्तिजनक भाषा में फेसबुक पर टिप्पणी लिखने की जानकारी दी। पूर्व सभासद शिवकुमार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार आरोपी सुनील की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में टिप्पणी लिखने वाले के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुनील को जेल भेज दिया। उधर, दूसरे मामले में मोहल्ला कोटला निवासी अश्विनी पुत्र निर्दोष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक समुदाय के धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी कर दी। इसे पढ़ने के बाद मुस्लिम समाज में आरोपी के विरुद्ध गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शुएब पुत्र कल्लू निवासी मौहल्ला मुश्तर्क की ओर से आरोपी अश्विनी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।