फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती का परिवार खौफ में जीने को मजबूर

युवती का परिवार खौफ में जीने को मजबूर

Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
युवती का परिवार खौफ में जीने को मजबूर
जानसठ। कस्बे से लापता युवती के पिता को रिपोर्ट लिखवाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी से परिवार खौफ के साये में जीने को मजबूर हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। कस्बे से दो सप्ताह पूर्व युवती को युवक बहला फुसलाकर ले गया था। युवती के पिता को रिपोर्ट दर्ज कराने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी आरोपी युवक अलग अलग मोबाइल नंबरों से दे रहा है। धमकी की वजह से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने थाने में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिस नंबर से परिवार को धमकी मिल रही है, उसकी भी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। एसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले में तीन चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने छबील लगाई
जानसठ। थाना प्रभारी प्रेमवीर राणा ने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर थाने के सामने पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों को शीतल शर्बत पिलाया। पुलिस की इस पहल राहगीरों ने सराहना की। इस मौके पर थाने का तमाम पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed