फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श।ाब के ठेके पर तोड़फोड और पुलिस से हाथाप

श।ाब के ठेके पर तोड़फोड और पुलिस से हाथाप

Fri, 08 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
श।ाब के ठेके पर तोड़फोड और पुलिस से हाथाप
शराब के ठेके में तोड़फोड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भोपा। शराब के ठेके में तोड़फोड़ व सेल्समैन के साथ मारपीट करने के मामले में 12 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की थी। बुधवार देर रात पुलिस शराब की सूचना पर बाकरनगर गांव में पहुंची, तो महिलाओं और कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस से धक्कामुक्की की। इसके बाद काफी संख्या में महिलाएं कासमपुरा स्थित शराब की दुकान पर पहुंच गए और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकान के बाहर खड़ी तीन बाइक भी तोड़ डाली। बिलासपुर निवासी जगदीश ने बाकरनगर निवासी हमलावरों कलवा, प्रदीप, अरुण, सोनू, पुष्पा, ऋषिपाल, राकेश, सोनवीर, मोनी, भोटानी, मोटा, संगीता, संदीप के विरुद्ध थाने पर मुकदमा कायम कराया है।

पति पर लगाया संगीन आरोप
भोपा। विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी महिला से अनैतिक संबंध रखने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति के एक महिला से अनैतिक संबंध है। आरोप लगाया कि उसका पति धमकी देता है वह बच्चों सहित घर छोड़ कर चली जा। साथ ही कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है। बृहस्पतिवार को विवाहिता ने पुलिस से पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तीन चकरोड को कब्जा मुक्त कराया
भोपा। राजस्व विभाग की टीम ने दल बल के साथ रहकड़ा गांव में तीन चकरोड कब्जा मुक्त कराई है। विरोध करने वालों को पुलिस ने जमकर हड़काया। राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को लेखपाल राकेश वर्मा, सोमपाल सिंह, जगदीश कुमार की टीम के साथ रहकड़ा गांव पहुंचे। गांव के ही शेरखान ने शिकायत की थी कि वीरपाल चकरोड पर अवैध कब्जा करते हुए उसे नाली के रूप में प्रयोग कर रहा है। भारतवीर ने भी एक अन्य चकरोड की भूमि पर रशीद द्वारा कब्जा करने की शिकायत की थी। शिवकुमार ने मांगा व मुनसफ द्वारा चकरोड पर कब्जा करने की शिकायत की थी। पुलिस बल के साथ राजस्व टीम ने तीनों चकरोड को ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त करा दिया है। विरोध करने वालों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed