फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी की पिटाई कर घर से बाहर निकाला

पत्नी की पिटाई कर घर से बाहर निकाला

Wed, 25 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की पिटाई कर घर से बाहर निकाला
पत्नी की पिटाई कर घर से निकाला
विज्ञापन

बुढ़ाना। लड़की को जन्म देने पर नाराज हुए पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
कस्बे के मोहल्ला खाकरोबान निवासी सलमान की पत्नी अफसाना मंगलवार को बुढ़ाना कोतवाली पहुंची। अफसाना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि एक साल पहले उसका निकाह सलमान के साथ हुआ था। आरोप है कि सलमान शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करता आ रहा है। वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करके उसके साथ मारपीट भी करता है। अफसाना ने पुलिस को बताया कि उसने पांच दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया है। लड़की को जन्म देने के कारण उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि उसे घर से बाहर भी निकाल दिया है। महिला ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैैंतुरा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed