फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रैक्टर ट्रॉला लूटने का प्रयास, फायरिंग

ट्रैक्टर ट्रॉला लूटने का प्रयास, फायरिंग

Thu, 05 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉला लूटने का प्रयास, फायरिंग
ट्रैक्टर ट्राली लूटने का प्रयास, फायरिंग
विज्ञापन

खतौली।
सठेड़ी गंगनहर के पास मंगलवार देर रात को बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्राली लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने चालक पर फायरिंग भी की। पुलिस घटना से इंकार कर रही है। चालक समद गन्ना क्रय केंद्र से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर मंगलवार शाम को त्रिवेणी शुगर मिल में डालने आया था। देर रात को गन्ना डालकर वह वापस लौट रहा था। सठेड़ी गंगनहर के पास चालक को बदमाश खड़े हुए मिले। बदमाशों ने चालक को ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया। चालक ने बदमाशों को भांप लिया और ट्रैक्टर की स्पीड तेज कर ली। बदमाशों ने चालक पर फायरिंग की। गोली लगने से चालक बाल बाल बच गया। चालक की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। खतौली और रतनपुरी पुलिस ऐसी घटना होने से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed