फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पिता-पुत्र के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज

पिता-पुत्र के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र के खिलाफ  हमले की रिपोर्ट दर्ज
भोपा। फसल में पानी लगाने गए युवक को मारपीट कर घायल करने के आरोप में बाप-बेटा सहित तीन लोगों के रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव बहूपुरा निवासी नरेश पुत्र चतर सिंह ने बताया कि उसका बेटा नितिन पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। गांव के ही ऋषिपाल आदि रंजिश रखते हैं। नितिन पर ऋषिपाल, विक्की, मनोज ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि घायल के विरुद्ध भी एक महिला द्वारा घर में घुसकर बलात्कार करने का मुकदमा थाने पर एक सप्ताह पूर्व लिखाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, जानसठ के तालड़ा मोड़ निवासी सचिन सैनी ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह अपने फूफा जयचंद पुत्र सोहन निवासी निजामपुर को तीन दिन पूर्व बाइक पर उसके घर छोड़ने जा रहा था। भोपा नहर पुल पर तेजगति से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने चालक नूर मौहम्मद निवासी टंढेड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भोपा। विद्युत निगम की टीम ने बेलड़ा में छापा मारकर विद्युत चोरी पकड़ी। विद्युत चोरी करने के आरोप में 14 लोगों के विरुद्ध थाने पर मुकदमा कायम कराया गया। शुक्रवार को जेई आजाद धीरेंद्र, विकास मिश्रा, केसी शोभा, सौरभ कुमार की टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से एलटी लाईन पर केबल डालकर व केबल में कट लगाकर विद्युत चोरी पकड़ी। टीम ने इकबाल, आश मौहम्मद, राजेंद्र, संदीप, मुकेश, संजय, ब्रजपाल, नकुल, देवेंद्र, सलीम, मौहम्मद सईद, राजभोग, रिजवान के विरुद्ध भोपा थाने पर मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन


बीएसए ने किया स्कूल का निरीक्षण
भोपा। बीएएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने भोपा के जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी पाठशाला नंबर एक स्कूल का निरीक्षण किया। जूनियर हाईस्कूल की कक्षा में छात्रों की संख्या, आवश्यक दस्तावेज, भोजन आदि का बारीकी से निरीक्षण कर छात्रों से गणित, साइंस, अंग्रेजी आदि में सवाल पूछे। जिनका अधिकांश रूप से छात्रों ने जवाब दिया। उन्होंने साफ सफाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed