फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा

भाकियू राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा

Wed, 10 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाकियू राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा
मोरना। आरोपियों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रवादी के जिला अध्यक्ष उदेश चौधरी, जिला प्रभारी चंद्रपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष महकपाल प्रधान, उपाध्यक्ष नरेंद्र बालियान आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ थाना ककरौली पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भोपा थाना के गांव इलाहबास निवासी पवन पुत्र मदनलाल ने बताया कि देर शाम वह खतौली से आते हुए गांव सेदपुर के पास कार में सवार युवकों ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर गांव चौरावाला में आकर कार मरम्मत कराने के पैसे ले जाने की बात कही। चौरावाला पहुंचने पर कार चालक महताब अली पुत्र सत्तार ने शमीम पुत्र नत्थू के साथ तमंचा दिखकर नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट भी की। सूचना ककरौली पुलिस को दी गई तो पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की।

आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं व ग्रामीण विक्रम, बिजेंद्र यादव, रजनीश यादव, नीरज, बिश्मबर, शुभम, राजेंद्र शर्मा, भोपाल, रमेश, मदनलाल शर्मा, संजय किरण कोशिक, कृष्ण, मदनलाल, ओमपाल, अनुज, मेनपाल, सतीश, अर्जुन, राजकुमार आदि ने थाने में हंगामा कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ व एसआई वीर बहादुर ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed